Gifts from Rs. 59 Pan India Delivery Secure Online Payment WhatsApp Support

June 22, 2026

Makar Sankranti Wishes in Hindi | मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ

Makar Sankranti Wishes in Hindi | मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ

मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ हिंदी में | Makar Sankranti Wishes in Hindi

भारत त्योहारों का देश है हर त्यौहार अपने साथ खुशियां, परंपराएं और रिश्तों की मिठास लेकर आता है। इन्हीं त्योहारों में से एक है मकर संक्रांति जो नई शुरुआत और सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है। 

अगर आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों या ग्राहकों को Makar Sankranti Wishes in Hindi भेजना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए पूरी तरह परफेक्ट है। इस दिन लोग एक दूसरे को पतंगों की उड़ान ओर तिल की मिठास से भरे मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ हिंदी में भेजकर अपने रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।

मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे संक्रांति कहा जाता है।

मकर संक्रांति भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है, यह त्यौहार पतंगबाजी करने, तिल और गुड से बनी मिठाइयों का आनंद लेने और सूर्य देव की आराधना करने का पर्व है। यह त्योहार:

  • नई फसल के स्वागत का प्रतीक है

  • नई शुरुआत का प्रतीक है

  • सकारात्मकता और शुभता लाता है

  • दान, पुण्य और सेवा का संदेश देता है

  • रिश्तों में मिठास घोलता है

भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग नामों से जाना जाता है –

पोंगल, उत्तरायण, बिहू, खिचड़ी, माघी,लोहिड़ी आदि।

मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ हिंदी में (Best Makar Sanktanti Wishes)

✨ सरल और सुंदर शुभकामनाएँ

सूरज की नई किरणें, मीठी गुड़ की मिठास, पतंगों की उड़ान के साथ मकर संक्रांति लाए खुशियों की सौगात। शुभ मकर संक्रांति!

इस पावन पर्व पर जीवन में आए नई उमंग, खुशियों से भर जाए हर रंग। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन दिन पर, भगवान सूर्य आपके जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

मकर संक्रांति शायरी हिंदी में

गुड़ में घुली हो मिठास, पतंगों में हो आसमान, दिलों में हो अपनापन, यही है संक्रांति की पहचान। Happy Makar Sankranti!

ना रहे कोई गिला-शिकवा, जीवन में आए बस उजाला, मकर संक्रांति करे हर सपना पूरा निराला।

🌞 Makar Sankranti Wishes in Hindi For Friends

दोस्ती की डोर रहे मजबूत, खुशियों से भरा हो हर मोड़, मकर संक्रांति लाए जीवन में नई सोच और नया जोश।

पतंग की तरह ऊँचा उड़ो, जीवन में आगे बढ़ो, दोस्ती हमारी रहे हमेशा, मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ।

सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ,  आपका जीवन खुशियों की चमक और  सफलता की गर्मी से भर जाए।  मकर संक्रांति 2025 की शुभकामनाएं!

आपके सपनों की पतंगें ऊंची उड़ान भरें और लक्ष्य को हासिल करे। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

 परिवार के लिए मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ

परिवार का साथ, अपनों का प्यार, मकर संक्रांति लाए खुशियों की बहार। शुभ मकर संक्रांति!

आपका आशीर्वाद बना रहे, घर में सुख-शांति छाई रहे, इस संक्रांति पर खुशियाँ द्वार तक आई रहें।

Makar Sankranti Wishes In Hindi For Customers

यदि आप एक बिजनेस owner हैं, तो ग्राहकों को शुभकामनाएँ भेजना एक अच्छा मार्केटिंग तरीका भी है।

इस मकर संक्रांति पर आपके जीवन और व्यापार में नई ऊँचाइयाँ आएँ। आपके विश्वास के लिए धन्यवाद। Happy Makar Sankranti!

सफलता, समृद्धि और खुशियों से भरा हो आपका आने वाला समय। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

सोशल मीडिया के लिए मकर संक्रांति शुभकामना स्टेटस

नई शुरुआत, नई उड़ान, मकर संक्रांति लाए नई पहचान। #HappyMakarSankranti

तिल-गुड़ की मिठास और पतंगों की आस, संक्रांति का त्योहार लाए खुशियों की सौगात।

तिल-गुल की मिठास और सूरज की गर्मी आपके लिए  अपार खुशियां लेकर आए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

मकर संक्रांति पर गिफ्ट देने की परंपरा

मकर संक्रांति पर तिल-गुड़, मिठाइयाँ और गिफ्ट देने की परंपरा बहुत पुरानी है। आज के समय में लोग:

जैसे उपहार देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।


एक सुंदर गिफ्ट के साथ Makar Sankranti Wishes in Hindi भेजना रिश्तों को और खास बना देता है।

मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और रिश्तों की मिठास का प्रतीक है। इस खास मौके पर मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ हिंदी में भेजकर आप आपके अपनों के दिलों में खुशियों की पतंग उड़ा सकते हैं।

अगर आप अपने प्रियजनों के लिए सुंदर गिफ्ट्स और दिल से भावपूर्ण शुभकामनाएँ ढूँढ रहे हैं, तो India Gift Store आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे।

FAQS-Makar Sankranti Wishes in Hindi

Q.1 मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ कैसे चुनें?

शुभकामनाएँ चुनते समय भावनात्मक सरल और सकारात्मक शब्द को चुनें और शुभ संदेश दें जो

त्योहार की भावना को दर्शाएँ

Q2. मकर संक्रांति पर किसका दान किया जाता है ?

इस दिन दान का विशेष महत्व है माना जाता है कि तिल, गुड, कपड़े , अन्न का दान, गाय और पक्षियों को भोजन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

Q3. मकर संक्रांति को उत्तरायण क्यों कहा जाता है ?

इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तर दिशा की ओर अपनी यात्रा शुरू करते हैं 

Q3. मकर संक्रांति कब मनाई जाती है ?

मकर संक्रांति हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाई जाती है।